Instagram LinkedIn Youtube WhatsApp

उप-विषयों

    बाहर से पानी के अंदर देखना

  • विषय-वस्तु:- जैव विविधता


    तालाबों, झीलों, महासागरों और नदियों आदि के उथले पानी में जलीय जंतुओं को देखने में अनेक कारक जैसे - पानी का गंदलापन, जीवों की लगातार गति, पानी के अंदर छिपने की जगह और देखने वाले की जल स्तर से दूरी बाधक होती है।  .

    अवलोकन नलिका (व्यूइंग ट्यूब) एक सरल उपकरण है जो प्रकृतिवादियों को उथले पानी के अंदर देखने और उसमें नीचे तक रहने वाले विभिन्न जीवन रूपों को देखने में सक्षम बनाता है। अवलोकन नलिका एक बेलनाकार संकीर्ण नलिका होती है जो सख्त और हल्के वजन की सामग्री से बनी होती है, जिसका व्यास 2-3 इंच होता है और इसकी लंबाई इसे पानी के नीचे कुछ फीट तक डुबाने लायक होती है। इसका एक सिरा (जिसे पानी के अंदर डुबोया जाता है) पारदर्शी आवरण या कांच से बंद किया जाता है और दूसरा सिरा पानी के बाहर खुला होता है, जहां दर्शक अपनी नजर जमा कर पानी के अंदर दिखाई देने वाली  वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकता है। अवलोकन नलिका की सहायता से दर्शक जलीय जीवों को परेशान किए बिना या पकडे बिना नितलिय क्षेत्र तक उनके करीब पहुँच सकते हैं।

    अवलोकन नलिका के पानी के अंदर डुबाने वाले सिरे पर एक उत्तल लेंस लगाकर अवलोकन नलिका की दक्षता को और अधिक बढ़ाया जा सकता है जिससे जीवों एवं उनकी क्रियाओं को तथा पानी के नितलीय पदार्थों को और अधिक बड़ा तथा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

    कीवर्ड