Instagram LinkedIn Youtube WhatsApp

प्रयोग विवरण

लेखाचित्र चित्रांकन विधि द्वारा एक पेड़ के मुकुट आवरण का निर्धारण


इस गतिविधि के बारे में


पेड़ का मुकुट पेड़ का शीर्ष भाग है, जिसमें मुख्य तने से निकलने वाली शाखाएँ होती हैं। इस प्रकार एक पेड़ के मुकुट में उसकी सभी शाखाएँ, पत्तियाँ, फूल और फल शामिल होते हैं। किसी वृक्ष का मुकुट उसकी वृद्धि और फैलाव के अनुसार बनता है, इसलिए प्रत्येक पेड़ का मुकुट दूसरे से अलग होता है। उनके प्रसार के आधार पर, मोटे तौर पर मुकुट प्रकारों को कई प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है, जैसे - पिरामिडनुमा मुकुट, पूर्ण मुकुट, फूलदान मुकुट, फव्वारा मुकुट, फैला हुआ मुकुट, स्तरित मुकुट, स्तंभाकार मुकुट, अधोन्मुखी मुकुट आदि। भूमि की सतह का वह क्षेत्र जो पेड़ के मुकुट के नीचे उसके ऊर्ध्वाधर प्रक्षेपण द्वारा ढँक जाता है, उसे छत्र आवरण कहा जाता है। दूसरे शब्दों में, एक परिदृश्य में छत्र आवरण पेड़ के मुकुट के ऊर्ध्वाधर प्रक्षेपण के द्वारा ढंकी गई जमीन की सतह का अनुपात है। किसी जंगल में छत्र आवरण को संदर्भित कुल क्षेत्रफल के संदर्भ में प्रतिशत या आनुपातिक क्षेत्र के रूप में व्यक्त किया जाता है। मुकुट तने पर पेड़ का शाखायुक्त भाग है जबकि छत्र जंगल के भूतल के ऊपर छत जैसा आवरण है। मुकुट संरचनात्मक लक्षण है जबकि छत्र कार्यात्मक लक्षण है।

पेड़ों के मुकुट आवरण के निर्धारण से हम कई पहलुओं जैसे, प्रभुत्व, सक्षमता, आपसी जुड़ाव, घनत्व, पर्णावली, शाखान्वयन, स्तरीकरण आदि का अनुमान लगा सकते हैं। किसी पेड़ के मुकुट का सबसे महत्वपूर्ण कार्य उसकी पत्तियों को प्रकाश संश्लेषण करने के लिए सूर्य के सामने लाना है। अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थानों पर एक पेड़ की प्रजाति के मुकुट आवरण में भिन्नताएँ (यानी सामयिक और स्थानिक विविधताएं) विकास के दौरान इसकी प्रतिस्पर्धी क्षमता और मौसम और जलवायु परिवर्तनों को झेलने की अनुकूलन क्षमता को दर्शाती है। पेड़ों का कमजोर मुकुट आवरण या पेड़ों के समूह का कमजोर छत्र आवरण अवनति का संकेत है जबकि घना मुकुट आवरण और सघन छत्र आवरण समृद्ध और स्वस्थ वृक्ष विविधता का संकेत है।   

इस अभ्यास में हम सीखेंगे कि हम किसी पेड़ के मुकुट आवरण का अनुमान कैसे लगा सकते हैं।

 

आवश्यक सामग्री


Ø à¤¸à¤®à¤¤à¤² दर्पण,

Ø à¤…à¤‚à¤•à¤¨ कलम,

Ø à¤®à¤¾à¤ªà¤• फीता,

Ø à¤—à¥à¤°à¤¾à¤« कागज,

Ø à¤°à¤‚à¤—à¥€à¤¨ पेंसिल,

Ø à¤¦à¤¿à¤¶à¤¾ सूचक यंत्र

तरीका


1.   अपने हाथ में समतल दर्पण को क्षैतिज अवस्था में लेकर (ताकि इसमें ऊपर पेड़ का प्रतिबिम्ब दिखाई दे), पेड़ से दूर एक दिशा की ओर चलें (मान लें कि यह उत्तर है)।

2.   जहाँ पेड़ की पत्तियाँ या शाखाएँ समतल दर्पण में दिखाई देना बंद कर दें, वहन रुकें।

3.   किसी मित्र को बोल दें कि जब आप ऊपर पत्तियों के प्रसार से ढके क्षेत्र के किनारे पर पहुंचें तो आपको आवाज दे दे।

4.   इस बिंदु पर एक निशान लगाएं।

5.   उपरोक्त प्रक्रिया को अन्य दिशाओं के लिए दोहराएं, जैसे उत्तर-पूर्व, पूर्व, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम)।

6.   निशानों से पेड़ के तने तक की दूरी को फीते से मापें और आंकड़ा प्रपत्र में दर्ज करें।

7.   आप आगे के संदर्भ के लिए पेड़ों के रेखाचित्र बना सकते हैं और/या तस्वीरें ले सकते हैं।  

डेटा संग्रह और विश्लेषण


आप एक तालिका में विभिन्न वृक्ष प्रजातियों के लिए अलग-अलग दिशाओं में मापे गए मुकुट आवरण की दूरी को सारणीबद्ध कर सकते हैं, जैसा कि उदाहरण के लिए यहां दिखाया गया है –

क्र. सं.

पेड़ की प्रजाति

पेड़ के तने से अलग-अलग दिशाओं में क्राउन कवर की दूरी (मीटर में)

उत्तर

उ.पू.

पूर्व

द.पू.

दक्षिण

द.प.

पश्चिम

उ.प.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ø à¤…à¤ªà¤¨à¤¾ परिणाम एक ग्राफ कागज पर अंकित करें। सबसे पहले एक पैमाना तय करें, मान लीजिये जमीन पर 1 मीटर के लिए ग्राफ पर 1 से.मी. लें।

Ø à¤—à¥à¤°à¤¾à¤« कागज के केंद्र से, पहले आठ दिशाओं को चिह्नित करें (जो आपने निर्धारित की हैं) और प्रत्येक दिशा में अपनी तालिका में दर्ज की गई दूरी के अनुपात में रेखा खींचें (यानी पेड़ के तने से प्रत्येक निशान की दूरी)

Ø à¤•à¥‡à¤‚à¤¦à¥à¤° से बनाई गई रेखाओं के बाहरी सिरों को आपस में सीधी रेखाओं से जोड़ें (आपको एक बहुभुज

खुले प्रश्नन्लेषण


Ø à¤•à¤¿à¤¸à¥€ क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियाँ अपने मुकुट आवरण के माध्यम से एक दूसरे को कैसे प्रभावित करती हैं? उदाहरण सहित समझाइये।

Ø à¤•à¥à¤¯à¤¾ आप किसी झाड़ी का मुकुट आवरण निर्धारित कर सकते हैं? स्वयं  प्रयास करें और पता लगाएं।

Ø à¤µà¤¿à¤­à¤¿à¤¨à¥à¤¨ मौसमों के दौरान एक पेड़ के मुकुट आवरण में परिवर्तन का निरीक्षण करें।

Ø à¤®à¥à¤•à¥à¤Ÿ दावानल (क्राउन फायर) क्या है?

परिणाम


Ø à¤†à¤ª प्रत्येक पेड़ प्रजाति के लिए मुकुट आवरण ज्ञात करके बता सकते हैं या गणितीय और सांख्यिकीय विश्लेषण के माध्यम से आंकड़ों की व्याख्या कर सकते हैं।

Ø à¤†à¤ª अपने आँकड़े प्रजाति-वार या मुकुट आवरण वर्ग-वार या आवश्यकता के अनुसार किसी अन्य रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Ø à¤ªà¥‡à¤¡à¤¼à¥‹à¤‚ की आकृतियों के रेखाचित्र और तस्वीरें बेहतर अनुमान लगाने में मदद करेंगी।   

सीखे गए मुख्य बिंदु