Instagram LinkedIn Youtube WhatsApp

प्रयोग विवरण

मिट्टी के सामर्थ्य और ढलनशीलता का परीक्षण करके उसकी सघनता का निर्धारण करना


इस गतिविधि के बारे में


मिट्टी की सघनता मिट्टी द्वारा दबाव और टूटने के प्रति प्रतिरोध की अभिव्यक्ति है, साथ ही ये इसकी चिपचिपाहट और ढलनशीलता (लचीलेपन) को भी व्यक्त करती है। विभिन्न प्रकार की मिट्टियों में वह ताकत होती है जिससे मिट्टी के कण एक दूसरे के साथ बंधे रहते हैं या विरूपण के प्रति प्रतिरोधी होते हैं। साधारण तरीके से हम मिट्टी की सघनता को दबाने से जांच सकते हैं कि वह टूटेगी या विकृत होगी। मिट्टी की सघनता का अनुभव ढीली, भुरभुरी, दृढ़, कठोर आदि के रूप में दर्ज किया जा सकता है जो लगाए गए दबाव के सापेक्ष प्रतिरोध को दर्शाता है।

इस गतिविधि को करने से व्यक्ति विभिन्न भू-दृश्यों में पाई जाने वाली मिट्टीयों की ताकत के बीच और साथ ही साथ विभिन्न मृदा संस्तरों में पाई जाने वाली मिट्टी की ताकत के बीच विभेद को समझा जा सकता है। इससे किसी भी उद्देश्य के लिए उपयोग करने से पहले मिट्टी को उचित रूप से तैयार करने के निर्णय लेने में भी मदद मिलती है।


आवश्यक सामग्री


* मिट्टी की सघनता प्रकारों का चित्र पत्रक

किसी भी मिट्टी के संस्तर से एक ‘पेड’ लें। 

(यदि आप ऊपरी सतह से मिट्टी एकत्र कर रहे हैं तो आप मिट्टी नहीं खोद रहे हैं, लेकिन यदि आप विभिन्न संस्तरों से मिट्टी एकत्र कर रहे हैं तो आपको मिट्टी की रूपरेखा देखने के लिए जमीन  खोदनी होगी। यदि अंदर की मिट्टी बहुत सूखी है तो पानी की बोतल का उपयोग करके दिखाई दे रहे मृदा प्रारूप पर पानी का हल्का छिडकाव करके सतह को गीला कर लें और फिर दृढ़ता निर्धारित करने के लिए इसमें से एक ‘पेड’ निकाल लें)

‘पेड’ को अपने अंगूठे और तर्जनी के बीच में पकड़कर धीरे-धीरे तब तक दबाएं जब तक कि वह फूट न जाए या अलग न हो जाए।

आंकड़ा पत्रक में मिट्टी की दृढ़ता की निम्नलिखित श्रेणियों में से एक को रिकॉर्ड करें - 

ढीली मिट्टी

यदि एकल ‘पेड’ को निकालने में परेशानी होती है और ढांचा बाहर निकालने से पहले ही टूट जाता है। एकल कणीय संरचना वाली मिट्टी (जिसमें अलग-अलग कण आपस में चिपकते नहीं हैं) की सघनता हमेशा ढीली होती है। उदाहरण के लिए, रेतीली मिट्टी हमेशा ढीली मिट्टी होती है।

भुरभुरी मिट्टी 

‘पेड’ थोड़े से दबाव से टूट जाता है।

दृढ़ मिट्टी

जब आप भारी दबाव डालते हैं तो ‘पेड’ टूट जाता है, जिससे आपकी उंगलियों पर भी निशान पड़ जाते हैं।

अत्यंत दृढ़

पेड को आपकी उंगलियों से कुचला नहीं जा सकता (आपको हथौड़े की आवश्यकता है)।

अपने क्षेत्र के प्रत्येक संस्तर /प्रोफ़ाइल के लिए इस प्रक्रिया को दोहराएं।


डेटा संग्रह और विश्लेषण


स्थल का विवरण -

स्थान, भौगोलिक स्थिति, भू-उपयोग (जैसे कृषि भूमि, खदान, निर्माणाधीन स्थान, बाग, घास का मैदान, जंगल, बंजर क्षेत्र, नदी का किनारा, बाढ़ का मैदान, चारागाह, सड़क का किनारा आदि)

मृदा संस्तर

मृदा संस्तर की गहराई (सेमी/इंच)

मिट्टी की सघनता

(उचित बॉक्स में अंकित करें)

ढीली

भुरभुरी

दृढ़

अत्यधिक दृढ़

ओ

 

 

 

 

 

ए

 

 

 

 

 

बी

 

 

 

 

 

सी

 

 

 

 

खुले प्रश्नन्लेषण


* अपने स्थानीय अनाज या पौधों की किस्मों के बीज लें और उन्हें विभिन्न प्रकार की सघनता वाली मिट्टी में उगाने का प्रयास करें।

* अलग-अलग सघनता वाली मिट्टी को मिलाकर मिट्टी तैयार करने का प्रयास करें और बीज के अंकुरण और मिट्टी की विशेषताओं के अन्य परीक्षण करें।


परिणाम


* अपने परिणामों को संख्यात्मक आंकड़ों के रूप में और/या गुणात्मक विवरण के रूप में प्रस्तुत करें। गणितीय और/या सांख्यिकीय गणनाओं के माध्यम से विभिन्न व्याख्याएँ की जा सकती हैं।

* नमूना स्थल के आसपास के परिदृश्य के छायाचित्र आगे संदर्भ में उपयोगी होंगे।


सीखे गए मुख्य बिंदु