Instagram LinkedIn Youtube WhatsApp

प्रयोग विवरण

वायु दिग्दर्शक एवं वायुवेगमापी का उपयोग करके हवा की गति और हवा की दिशा का निï¿


इस गतिविधि के बारे में


हवाएँ अपने बल और परिमाण के आधार पर जीवित और निर्जीव घटकों को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक हैं। हवाएं पराग, बीज, नमी, गर्मी, कणों, गैसों आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हवाएँ दैनिक भिन्नताएँ (अर्थात दैनिक अवधि में परिवर्तनशील स्वरूप) दिखा सकती हैं और साथ ही उनका एक विशिष्ट दीर्घकालिक स्वरूप भी हो सकता है। हवाएँ महत्वपूर्ण मौसम मापदंडों में से एक हैं जो कृषि, विमानन, समुद्री और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में दिशा ज्ञान, नौकायन और मौसम विज्ञान आदि जैसे क्षेत्रों में महत्व रखती हैं।

किसी क्षेत्र की हवा की दिशा और गति का अध्ययन, वैज्ञानिक अनुसंधान, निगरानी, भविष्यवाणी, नियोजन, शहरी क्षेत्रों और उद्योगों के विकास में, कृषि और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन आदि में मदद करता है।

हवा की गति और हवा की दिशा हवाओं के प्राथमिक गुणधर्म हैं जिन्हें कोई भी सरल और आसान अवलोकन के माध्यम से आसानी से समझ सकता है। वायु दिग्दर्शक किसी विशेष समय अवधि के लिए हवा की दिशा दर्ज करने के लिए एक उपयोगी उपकरण है। हवा की गति को मापने के लिए प्याला वायुवेगमापी सबसे सरल उपकरण है जिसका उपयोग हवा की गति की निगरानी और गणना करने के लिए किया जाता है। वायु दिग्दर्शक और वायुवेगमापी दोनों को एक ही स्थान पर एक साथ स्थापित किया जा सकता है। आदर्श स्थिति में हवा का माप लेने के लिए स्थान खुले होने चाहिए; पेड़ों, इमारतों और अन्य संरचनाओं से दूर होने चाहिए, नहीं तो ये प्राकृतिक हवा की गति में बाधा डाल सकते हैं। यदि स्थान पेड़ों या इमारतों से घिरा हुआ है, तो उपकरण को किसी इमारत के ऊपर रखें जो उस पेड़ या संरचना से पर्याप्त दूर हो जिस पर इसे रखा गया है।

आवश्यक सामग्री


  वायु दिग्दर्शक और वायुवेगमापी

     दिशासूचक यंत्र

तरीका


वायु दिग्दर्शक और वायुवेगमापी को एक ही स्थान पर स्थापित किया जा सकता है। दिशा दर्ज करने के लिए, साथ में एक दिशासूचक यंत्र रखा जाता है।

हवा की दिशा के लिए:

1.     वायु दिग्दर्शक का निरीक्षण करें, इसका तीर वाला हिस्सा उस दिशा को इंगित करेगा जिस दिशा से हवा चल रही है। यदि तीर पूर्व की ओर इंगित कर रहा है, तो इसका मतलब है कि हवा पूर्व से आ रही है।

2.     अवलोकन की आवश्यक अवधि के लिए वायु दिग्दर्शक की निगरानी करें और उन दिशाओं को दर्ज करें जिनमें प्रेक्षण अवधि के दौरान हवाएं बहती हैं।

3.     हवा की दिशा सामान्यतः आठ दिशाओं, पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम में देखी जाती है। अधिक स्पष्ट प्रेक्षण के लिए दिशाओं को और उप-विभाजित किया जा सकता है, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है -

                                            

 

हवा की गति के लिए:

1.     प्याला वायुवेगमापी में एक प्याले को अन्य प्यालों से भिन्न रंग (उदाहरण के लिए लाल) से चिह्नित करें या रंगें।

2.     अलग रंग/चिह्न वाला प्याला एक समयावधि में अपने ऊर्ध्वाधर शाफ्ट पर कितनी बार घूमता है, इसकी गणना करें।

3.     प्याले द्वारा अपनी धुरी के चारों ओर तय की

डेटा संग्रह और विश्लेषण


आप निश्चित अवधि के लिए हवा की दिशा दर्ज करने के लिए एक प्रेक्षण तालिका बना सकते हैं, और उसी प्रकार हवा का वेग सम्बन्धित प्रेक्षण दर्ज करने के लिए प्रेक्षण तालिका बना सकते हैं। उदाहरण के लिए के लिए आंकड़ों के उदाहरणों के साथ तालिकाओं के नमूने यहां दिखाए गए हैं –

एक दिन में विभिन्न समय पर दर्ज की गई हवा की दिशाओं को दर्ज हेतु तालिका –

दिनांक: 13.05.2024  स्थान: साइंस सेंटर, कोलार रोड, भोपाल

भौगोलिक स्थिति: 23°10'34.5"N 77°25'25.1"E

क्र. सं.

समय

हवा आने की दिशा

हवा जाने की दिशा

 

1

06:30 पूर्वान्ह

उत्तर-पूर्व

दक्षिण-पूर्व

 

2

12:30 अपरान्ह

उत्तर-उत्तर-पूर्व

दक्षिण-दक्षिण-पूर्व

 

 

एक दिन में विभिन्न अवधियों के लिए दर्ज की गई हवा के वेग को दर्शाने हेतु तालिका -

दिनांक: 13.05.2024  स्थान: साइंस सेंटर, कोलार रोड, भोपाल

भौगोलिक स्थिति: 23°10'34.5"N 77°25'25.1"E

क्र. सं.

समय

प्रेक्षण अवधि

वायुवेगमापी के प्रेक्षण में गिने गए  चक्कर

हवा की गति

किमी/घंटा या

मीटर/सेकेंड में

1

06:30 पूर्वान्ह

10 सेकंड

30

6.8 किमी/घंटा

1.9 (मीटर/सेकंड)

2

12:30 अपरान्ह

10 सेकंड

18

?

 

प्याले द्वारा अपनी धुरी के चारों ओर तय की गई दूरी इस प्रकार मापें

1.   प्याले द्वारा एक चक्कर में तय की गई दूरी प = भुजा x 2 π,  यानि, भुजा X 2 X 3.14 (जहां 'भुजा' शाफ्ट के केंद्र से प्याले क�

खुले प्रश्नन्लेषण


Ø  व्यापारिक हवाएँ क्या हैं? वे कैसे घटित होती हैं, और उनका क्या महत्व है?

Ø  वायुमंडलीय हवाएँ क्या हैं? वे कहाँ घटित होती हैं, उनका क्या महत्व है?

Ø  पक्षी बिना ऊर्जा समाप्त हुए एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक बहुत लंबी दूरी तक कैसे उड़ते हैं?

Ø  क्या किसी भी स्थान पर पवन चक्कियाँ स्थापित करना संभव है? हाँ या नहीं, स्पष्ट करें।

परिणाम


हवा की गति और हवा की दिशा को विभिन्न विश्लेषणों और व्याख्याओं के माध्यम से मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों रूप से वर्णित किया जा सकता है।

सीखे गए मुख्य बिंदु